फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और नप में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शहर में प्रदर्शन

विज्ञापन
नरवाना में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद के नरवाना में हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीपसिंह सुरजेवाला के निर्देशानुसार शुक्रवार को देश बेइंताह बढ़ी महंगाई और नप नरवाना कार्यालय में व्यवस्था को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला की देखरेख में हुआ। शुक्रवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता सुरजेवाला भवन में इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन तक गए। बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने विकास शुल्क की नई नीति केवल नप चुनाव तक टाली है। उन्होंने 2014 में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई शुल्क नीति लागू करने की मांग की। चुनाव के बाद यह नीति फिर लागू हो जाएगी जो हर वर्ग को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीति के कारण देश में महंगाई आसमान छू रही है। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार का लोगों की दिक्कतों की ओर कोई ध्यान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब से देश प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है। किसी भी वर्ग में सरकार की नीतियों को लेकर संतुष्टि नहीं है। बेराजगारी निरंतर बढ़ रही है। जिससे युवाओं में भारी आक्र ोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा लेकिन भाजपा और जजपा सरकार लोगों के हितों की कोई बात नहीं कर रही। सुरजेवाला ने कहा कि आज किसी भी कार्यालय में काम करवाना मुसीबत है। नप में लोगों की भीड लगी है लेकिन काम करने वाली नहीं। नप कार्यालय में अव्यवस्था का आलम है। अधिकारी सरकार की कोई परवाह नहीं कर रहे। नरवाना में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला देखते ही बनता था। इस मौके पर जगरूपसिंह सुरजेवाला, भारतभूषण गर्ग, कैलाश सिंगला, रामपाल उझाना, सुशील कौशिक, सतबीर दबलैन, राजू पार्षद, जयदेव बंसल, अशोक कक्कड, कर्मबीर सैनी, दिलबाग सिंह नैन, सज्जन सिंगला, रामफल नैन, प्रवीण मित्तल, सुभाष सिंगला, युवा कांग्रेस के हलका प्रधान अभिषेक नैन, बलवान उझाना, मनदीप गुरथली, जोगा सरदार, खजान गढ़ी, करनैल सरपंच ढिंढोली, संजीव धमतान, धौला नैन सहित काफी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें