फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल के पास मिला बच्ची का भ्रूण, मामला दर्ज --पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद।  नरवाना रोड पर शुगर मिल के पास बच्चे का भ्रूण मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस भ्रूण की पहचान के लिए जांच कर रही है। इसकी जांच के लिए भ्रूण को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया।  सदर थाना पुलिस को दी शिकातय में कहसुन निवासी आशु ने बताया कि वह २३ फरवरी सायं को दुकान बंद करके अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वह शुगर मिल से कुछ ही दूरी पर शौच करने के लिए बाइक से उतरे तो सड़क किनारे झाडिय़ों में एक बच्ची का भ्रूण मिला। इसकी शिकायत उन्होंने डायल ११२ पर दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और भू्रण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में पहचान के लिए रखवा दिया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस भू्रण की पहचान के लिए काम कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें