जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव रामकली में घर के बाहर खड़ी नैनों कार चोरी हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामकली गांव निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को वह अपनी नैनो कार को घर के बाहर खड़ी करके सोया था। जब वह सुबह उठा तो उसकी गाड़ी चोरी मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।