हेडिंग...
मंदिरों के आस-पास कराएं विशेष सफाई : महापौर
अलीगढ़। महापौर मो. फुरकान ने महानगर के मंदिरों एवं कांवडिय़ों के मार्ग पर विशेष साफ-सफाई कराने के लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी को लिखा है।
महापौर मो. फुरकान ने कहा है कि महाशिवरात्रि का पर्व निकट है। मंदिरों के आस-पास एवं कांवडिय़ों के मार्ग पर विशेष साफ-सफाई कराना जरूरी हो गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
----