जींद। कौशिक नगर में प्लाईवुड के गोदाम से सामान चोरी करने पर शहर थाना पुलिस ने दुकान में ही मुनीम का काम करने वाले हैबतपुर गांव निवासी अशोक व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी प्रशांत ने बताया कि वह रानी तालाब पर दिल्ली प्लाईवुड के नाम से दुकान चलाता है। उसका कौशिक नगर में गोदाम बनाया हुआ है। उसके गोदाम से प्लाई, फेविकोल व एल्युमिनियम की सीढ़ी चोरी हुई है जिसमें 15 सीढी,
एल्युमिनियम की व 120 बाल्टी फैविकोल की चोरी हुई है। उसने आरोप लगाया कि यह चोरी की वारदात उसकी दुकान में काम करने वाले मुनीम अशोक व उसके दो अन्य साथियों ने की है। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि चोरी के आरोप में दुकान के मुनीम को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।