बैडमिंटन टूर्नामेंट 22 से
अलीगढ़। नगर निगम द्वारा 22 फरवरी से अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 एवं फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति जन जागरूकता के लिए 22, 23 एवं 24 फरवरी को टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। कई खिलाड़ियों ने पंजीयन करा लिया है।