सोनीपत। शहर के पुरखास अड्डा के पास ई-रिक्शा चालक पर तेजधार हथियार से हमला कर अज्ञात युवकों ने हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप यूपी के बदायूं के गांव बसौमी निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि फिलहाल अपने पति कृष्णकांत, दो बच्चों व देवर विवेक और योगबीर के साथ रामनगर में किराए पर रहती है। उसका पति कृष्ण कांत ई-रिक्शा चलाता है। जब उसका पति रविवार देर रात तक घर नहीं तो उसके देवर उसकी तलाश में घर से बाहर गए थे। उन्हें उसका पति पुरखास चौक के पास ई-रिक्शा में पड़ा मिला। वह उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके देवर ने मामले से सोमवार को उसे अवगत कराया। जिस पर उसने अस्पताल में पति के शव की पहचान की। पुलिस ने सुमन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।