जींद। शहर थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी 20 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि राम नगर निवासी युवक अमित ने बुधवार दोपहर को एक बजे उसकी बेटी का घर से ही अपहरण कर लिया। उन्होंने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने कहा पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। युवती के बरामद होने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।