फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना के राजवाहा रोड पर बाइक सवार युवकों ने युवक को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद। उचाना के राजवाहा रोड पर सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उचाना कलां निवासी 25 वर्षीय युवक सोमवीर को गोली मार दी। युवक बाजार से घी लेने जा रहा था। इससे सोमवीर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि राजवाहा रोड पर गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। इसके बाद उचाना के एएसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार युवक घर बाहर निकल कर राजवाहा रोड की तरफ जा रहा था। यहां पहले से ही बाइक पर सवार दो युवक इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सोमवीर राजवाहा रोड पर चढ़ने लगा, इन युवकों ने इसे गोली मार दी। इससे सोमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। जहां पर गोली चलाई गई, यहां घनी आबादी है और ऐसे स्थान पर सरेआम गोली चलाने पर लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें