फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गलत इलाज देने का आरोप, अस्पताल के बाहर हंगामा

विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत करते पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद। शहर के रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर गलत इलाज देने का आरोप लगाकर परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे दुर्गा कॉलोनी निवासी सुमित ने बताया कि उसकी मां बबली का 30 दिसंबर को निजी अस्पाल में ऑपरेशन करवाया गया था। इसके बाद भी जब दर्द में आराम नहीं हुआ तो दूसरे अस्पताल में जांच करवाई गई। यहां पता चला कि ऑपरेशन के दौरान गलत नश काट दी गई है। इसके चलते दर्द बना हुआ है। वहीं शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार परिजनों से बातचीत की जा रही है। उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें