फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलपुरी कॉलोनी स्थित एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलपुरी कॉलोनी स्थित एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी संवाद न्यूज एजेंसी जींद। शीतलपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान से सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार सहित चार दिन पहले बाहर गया हुआ था। 25 जनवरी की सुबह जब वह अपने मकान पर वापस पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर जाकर देखा तो मकान से दो सोने की अंगूठी, आधा तोले की कानों की बाली, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, लगभग 40 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल गायब मिले। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें