दहेज प्रताडऩा के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोग नामजद, देवर व ससुर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दहेज प्रताडऩा के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने देवर व ससुर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक 34 वर्षीय महिला ने कहा कि उसकी शादी 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के लेागों ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की। वहीं देवर व ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जांच अधिकारी एएसआई पूनम ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।