फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तारी देते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद में गोहाना रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिन व वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एसडीएम डॉ वेदप्रकाश व डीएसपी धर्मवीर फर्म ने ग्रीन बेल्ट में पहुंचकर महामारी कानून का हवाला दिया और आंदोलन नहीं करने को कहा। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक गिरफ्तारी पर अड़ी रही। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय की ओर बढ़ी जिस पर उनको रास्ते में ही रोक दिया गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी। डीएसपी धर्मवीर खराब ने बताया कि अभी प्रक्रिया चल रही है। शाम तक यह तय हो पाएगा कि कितनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों को गिरफ्तार किया गया है और किन धाराओं के तहत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें