फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के आरोप में सात युवक नामजद व पांच-सात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में कुंदन सिनेमा के पास 35 वर्षीय व्यक्ति पर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को नामजद सहित पांच-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मुख्य बाजार निवासी शुभम ने कहा कि वह अपने पिता विनोद कुमार के साथ बाजार में रेडीमेड कपड़ें बेचने का काम करता है। दस जनवरी को रात साढ़े आठ बजे अजीत से मिलने सफीदों रोड स्थित कुंदन सिनेमा के पास उसके घर पर गया था। जब लगभग नौ बजे वापस घर जाने लिए गली में आ रहा था तो गली में हरि नगर निवासी मुकेश उर्फ  महेशी, पुराना किला निवासी सौरभ उर्फ  नारिका, सौरभ, अपराही मोहल्ला निवासी देवीका, अमन कश्यप, दीपक व अन्य पांच-सात अज्ञात युवक हाथों में तलवार, गंडासी, डंडे व चाकू लिए हुए थे। इस दौरान शुभम ने बचाव के लिए शोर मचाया। शोर सुनने पर कॉलोनी के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से भाग गए और उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जाचं अधिकारी एसआई रणधीर सिंह ने कहा कि  पुलिस ने शुभम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें