जींद में उचाना मंडी स्थित एक घर से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक पिंकी देवी ने कहा कि वह दस जनवरी को घर को ताला लगाकर उचाना कलां में स्थित दूसरे मकान में चली गई थी। 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे वापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा पड़ा था। घर से किसी अज्ञात द्वारा 20 हजार रुपये की नकदी, कानों की बाली, सोने की गले की तबीजी और कपड़े गायब मिले। महिला ने आरोपी के बारे में पड़ोसियों से भी पता किया। लेकिन किसी ने अज्ञात को घर के अंदर जाते नहीं देखा। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।