फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर ग्रीन बेल्ट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, जेल भरो आंदोलन पर अड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद में गोहाना रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिन व वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंगलवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जिला सचिव सुमन की अध्यक्षता में जारी रहा । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक जेल भरो आंदोलन पर अड़ी हुई हैं जबकि प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम रद्द करने के लिए आह्वान किया जा रहा है। इसको लेकर जींद के एसडीएम डॉ वेद प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को कोविड-19 का नोटिस भी थमाया। धरने की अध्यक्षता कर रही जिला सचिव सुमन ने कहा कि मांगो को लेकर उनका धरना पिछले लगभग डेढ़ महीने से चल रहा है लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई सुनवाई नहीं की। जिसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार नहीं मानी तो वह बड़े स्तर पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी और इसके लिए प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार ओ है मुख्यमंत्री के साथ अपनी मांगों को मनवाने के लेकर वार्ता कर चुके हैं, लेकिन हर बार प्रदेश सरकार की तरफ से उनको आश्वासन मिलता है। लेकिन अब तक प्रदेश सरकार द्वारा की गई पुरानी घोषणा को भी लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें