फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलंबा गांव से महिला व दो बच्चे लापता, पति की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव बलम्बा से एक महिला व दो बच्चों लापता हो गए। इतना ही नहीं महिला के पति की भी मौत हो चुकी है। मृतक के भाई ने अपनी भाभी सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज न करके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक बलंबा गांव के युवक ने दी शिकायत में बताया कि उसके भाई की दिसंबर माह में मौत हो चुकी है। 8 जनवरी को वह परिवार सहित अपनी ससुराल चला गया। 9 जनवरी को पड़ोसियों ने सूचना दी कि भाई के मकान में पशु भूखे पैसे बंधे हुए हैं। घर पर ताला लगा हुआ है। वह गांव में पहुँचा तो कोई नहीं मिला। उसकी भाभी का मोबाइल बंद आ रहा है। उसने भाभी व बच्चों के बारे में रिश्तेदारों से बात की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा है। उसे शक है कि उसकी भाभी ने एक युवक के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। भाई की मौत के समय वह मोहाली था। उसे बताया कि उसके भाई की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसके भाई के बच्चों को तलाश किया जाए। साथ ही भाभी व अन्य युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ...... हत्या की बात सामने नहीं आ रही, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज बलंबा गांव के युवक की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई। हत्या की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, प्रभारी थाना महम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें