जींद। थुआ गांव स्थित एक मकान से सोने-चांदी के जेवरात सहित घर का अन्य सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में थुआ निवासी जयदेव ने कहा कि वह किसी काम से 29 दिसंबर को भिवानी जिले के कसुबी गांव गए हुए थे। जब वह पांच जनवरी को अपने घर आए तो देखा कि घर पर ताला तोड़ कर चोरी की हुई थी।
चोरी हुए सामान में एक एलसीडी, एक मंगलसूत्र, एक माथे का टीका, एक नाथ, दो अंगूठी, कोनों के टोपस, तागड़ी, दो जोड़ी पाजेब, कानो की मुरखी, एक तबीजी, एक चांदी की अंगूठी गायब मिली। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेश ने कहा कि पुलिस ने थुआ गांव निवासी जयदेव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।