कच्चे क्वार्टर में पंजाब सरकार का पुतला जलाते दुकानदार
- फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक पर सोनीपत में कच्चे क्वार्टर मार्केट के व्यापारियों ने कांग्रेस पर हल्ला बोला है। व्यापारियों ने कच्चे क्वार्टर मार्केट में एकत्रित होकर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान राकेश चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार अपना कर्तव्य भूल चुकी है। व्यापारियों ने कहा यह प्रधानमंत्री के खिलाफ जानबूझकर रचाई गई साजिश है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए व अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।