फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नीशला पदार्थ पिलाकर सामाने चोरी करने के आरोप में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कन्हड़ी गांव निवासी ५५ वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर एक हजार रुपये की नकदी, आठ-दस सूट व कानों की बालियां चुराने के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला बिमला ने कहा कि वह अपने मायके खेड़ी मसानियां गई हुई थी। जब वह अपने मायके से सुसराल कन्हड़ी आ रही थी तो नरवाना बस स्टैंड पर उतर कर बच्चों के लिए खाने का सामान लेने चली गई। इस दौरान दो महिला उसके पास आई और उससे बातचीत करने लगी। उन्होंने उसे बातों में उलझा कर जूस मैं कोई नशीली पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में दोनों महिलाएं उसे धर्म सिहं कॉलोनी में सुनशान जगह पर ले गई। वहां दोनों महिलाओं ने उसके कानों की बालियां, एक हजार रुपये की नकदी व बैग में रखे आठ-दस सूट उड़ा लिए और फरार हो गई। किसी राहगीर ने पुलिस के पास फोन किया। इसके बाद पुलिस बिमला को एंबुलेंस में लेकर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंची। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने कहा कि पुलिस ने बिमला की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें