फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में पैसे डालने का झांसा देकर भेजा मैसेज, 89 हजार 990 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बढ़मलिक स्थित दुर्गा कॉलोनी में रह रहे युवक को झांसे में लेकर उसके जीजा के खाते से 89 हजार 990 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार के जिला खगरिया के गांव शिरनिया फिलहाल दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले कौशल मिश्रा ने झांसे में लेकर ठगी का आरोप लगाया है। कौशल मिश्रा ने राई थाना पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को उसके पिता दिनेश मिश्रा ने उसे फोन कर एक नंबर दिया था। साथ ही कहा था कि इससे बात कर लेना, यह उसके खाते में 20 हजार रुपये डालेगा। जिस पर उसने पिता द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल की तो उसने गूगल-पे नंबर को देने को कहा। जिस पर उसने अपना गूगल-पे नंबर बता दिया। व्यक्ति ने उसे दो रुपये भेजने के बाद  कहा कि इस खाते में 10 हजार रुपये कम है। साथ ही कहा कि जिस खाते में 10 हजार रुपये से अधिक हो वह गूगल-पे नंबर उसे दे दो। जिसके बाद उसने साथ रह रहे अपने जीजा प्रीतम झा का नंबर उसे दे दिया। उसने उसके जीजा के मैसेज भेज दिया। जिस पर क्लिक करते ही उसके जीजा के खाते से छह बार में 89 हजार 990 रुपये दूसरे खाते में चले गए। तब उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें