फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37.50 ग्राम हेरोइन के साथ 37 वर्षीय व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद के आफताबगढ़ गांव में सीआईए ने 37.50 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने गावं के ही 37 वर्षीय व्यक्ति रमेश को काबू किया है। पुलिस को दी शिकायत में सीआईए स्फाए के एएसआई रणबीर सिंह ने कहा कि वह नीरज और सिपाही विजय के साथ आफताबगढ़ गांव के पास गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव का ही निवासी रमेश कुमार गांव में बनी चौपाल में नशीला पदार्थ बेच रहा है। अगर छापा मारा जाए तो नशाले पदार्थ सहित व्यक्ति को काबू किया जा सकता है। मौके पर टीम गई तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद उन्होंने युवक का पीछा किया और उसे काबू कर लिया। जांच में युवक ने अपनी पहचान आफताबगढ़ निवासी रमेश के रूप में बताई। वहीं युवक के पास 37.50 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने सीआईए स्टाफ के एएसआई रणबीर  की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें