फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्षीय लड़की को बहलाफुसलाकर ले जाने के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
18 वर्षीय लड़की को बहलाफुसलाकर ले जाने के आरोप में तीन नामजद संवाद न्यूज एजेंसी जींद। शहर की एक कालोनी से 18 वर्षीय लड़की को बहलाफुसलाकर ले जाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक युवक व एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है, उसकी बेटी घर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लोटी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का सैनी मोहल्ला निवासी दीपक ने अपहरण कर कहीं छिपा दिया है। इसके अलावा उसकी बेटी को बहला फुसलाने में श्याम नगर निवासी चेतन सिंगला व उसकी पत्नी उषा का भी हाथ है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ युवती को बहलाफुसलाकर भगाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें