फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडा गांव में आंबेडकर पार्क की दीवार तोड़ने पर अनुसूचित जाति के लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
खांडा गांव स्थित अंबेडकर पार्क - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खांडा गांव में आंबेडकर पार्क की दीवार तोडऩे पर अनुसूचित जाति के लोगों ने जताया रोष संवाद न्यूज एजेंसी जींद। अलेवा थाना के तहत आने वाले खांडा गांव में कुछ लोगों ने शुक्रवार रात को आंबेडकर पार्क की दीवार तोड़ दी। इस पर अनुसूचित जाति के लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों ने कहा कि पार्क का नाम सविंधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा हुआ है। कुछ लोगों ने पार्क की तीवार को तोड़ दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्क की दीवार तोड़ने से अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे में दोषी लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और पार्क की दीवार का दोबारा से निर्माण करवाया जाए। वहीं ग्रामीणों के अनुसार इस प्लॉट को लेकर विवाद बना हुआ है। पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है। गांव के कुछ लोगों का दावा है कि उनके प्लॉट पर आंबेडकर पार्क का निर्माण किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को दिन में थाने में बुलाया है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें