सुशासन दिवस पर पात्र को प्रॉपर्टी कार्ड देते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, साथ में सासंद रमेश कौशिक
- फोटो : Amar Ujala
तेरी पर्ची मेरी खर्ची, तेरा मेरा की नीति को भाजपा सरकार ने किया खत्म : मूलचंद शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि तेरी पर्ची मेरी खर्ची तेरा मेरा की नीति को भाजपा सरकार ने खत्म करने का काम किया है। आज भाजपा सरकार में प्रदेश में मेरिट के आधार पर नौकरी दी जा रही हैं।
वह सोनीपत में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में ऑनलाइन ट्रांसफर जैसी पॉलिसी से लाखों कर्मचारी लाभ उठा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में रिकार्ड ऑनलाइन किये जा रहे है। यही नहीं सीएम विंडो और मुख्यमंत्री ट्वीट लोगों की शिकायत दूर करने का सबसे अच्छा माध्यम साबित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों के काम समय पर पूरे करने के लिए अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा मुक्त हुए गावों में लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड दिए गए।