फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ   भारतीय किसान सभा ने दिया धरना

विज्ञापन
डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा व भारतीय किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। एसकेएम के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने लघु सचिवालय के सामने खाली रसोई गैस सिलिंडर और अपने वाहनों के साथ सरकार के खिलाफ रोष जताया। यूनियन के सदस्यों ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों को आधा करने, कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जहां डीजल और पेट्रोल की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति लीटर है, वहीं कई प्रदेशों में यह 100 रुपये से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें