फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से छह हजार रुपये का डीजल भरवाकर भागा कार चालक

विज्ञापन
सीसीटीव कैमरा में दिखाई देती कार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद। नरवाना रोड स्थित पेट्रोल पंप से कार में छह हजार रुपये का डीजल भरवाकर चालक के भागने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी बलवान कुंडू ने बताया कि वह नरवाना रोड पर आर्य फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप चलाता है। 17 जून को उसके पंप पर कार सवार दो युवक आए और कार में डीजल भरवा कर फरार हो गए। कार सवार दोनों युवकों को उन्होंने नरवाना फ्लाइओवर तक पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने भी आरोपियों का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नरवाना फ्लाओवर के नीचे से डुमरखां की तरफ निकल गए। इसके बाद तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें