फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में नमक कम डालने से नाराज युवक ने पत्नि को पीटा, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने में नमक कम डालने से नाराज युवक ने पत्नी को पीटा, हुआ गर्भपात संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। एक कॉलोनी में खाने में नमक कम डालने से नाराज युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया। पुलिस से पीडि़ता के परिजनों ने गुहार लगाई है। मेरठ निवासी एक युवती की शादी एक वर्ष पूर्व मुरादनगर की एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया गया है कि शुक्रवार रात खाने में कम डलने से नाराज युवक ने अपनी पत्नी के साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी को इतना बेरहमी से पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। सूचना पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना देते ही समाज के लोग दोनों पक्षों में समझौते कराने का प्रयास कर रहे है। बताया गया है कि पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। -------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें