फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार किसान को जमानत दिलवाने के लिए वकील बनकर पहुंचे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

विज्ञापन
जींद की अदालत पहुंचे रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहरलाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद बीबीपुर गांव के किसान डॉ. दलबीर सिंह को जमानत दिलवाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला जींद जिला अदालत में बतौर वकील पहुंचे। फिलहाल अदालत में सुनवाई जारी है। गौरतलब है कि हिसार में अस्पताल के उद्घाटन में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने गए किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। इसी पर बीबीपुर गांव निवासी किसान डॉ. दलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी एक यूट्यूब चैनल पर की गई थी, जिसके बाद डॉक्टर दलबीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला डॉक्टर दलबीर सिंह के वकील के रूप में अदालत में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें