अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई निजी बस। संवाद
- फोटो : Amar Ujala
बिहार से पंजाब आ रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। बस में 74 यात्री सवार थे।
पुलिस के अनुसार बस बिहार के सुपौल जिले से पंजाब के बरनाला जिले जा रही थी। बस में धान की रोपाई के लिए मजदूर लाए जा रहे थे। निजी बस अनियंत्रित होकर नरवाना के पास पेड़ से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। घायलों को तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । डीएसपी साधु राम ने बताया कि बस में 74 लोग सवार थे। 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं।