अस्पताल में उपचाराधीन गोली लगने से घायल महिला।
- फोटो : Amar Ujala
रुपयों के लेने-देने को लेकर अलेवा गांव में एक युवक ने घर में घुसकर 34 वर्षीय कुलदीप को गोली मार दी। घटना के समय कुलदीप अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव का ही अनिल दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर उसके घर में घुस गया और उसे दो गोलियां मार दीं। एक गोली कुलदीप के सिर में तो दूसरी छाती में लगी। इसके बाद आरोपी ने गांव के ही शमशेर को गोली मारने का प्रयास किया। शमशेर की मां बीचबचाव करने के लिए पहुंची तो एक गोली उसकी टांग में मार दी पर शमशेर बच गया। घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। प्यारी का इलाज चल रहा है । अलेवा थाना पुलिस ने अलेवा निवासी अनिल उर्फ गीगडु के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।