पुलिस नाके की जांच करते डीसी आदित्य दहिया और डीआईजी ओपी नरवाल।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। रात्रि कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए दस बजे के बाद डीसी डॉ. आदित्य दहिया व डीआईजी ओपी नरवाल सड़क पर निकले। इस दौरान अधिकारियों को शहर में एक ढाबा व एक होटल खुले मिले। ढाबे पर नियमों का पालन नहीं हो रहा था। डीसी व डीआईजी ने दोनों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। डीसी ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगाया है। रात को दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कोई भी होटल, ढाबा खुला नहीं होना चाहिए। रात के समय कोई कार्यक्रम नहीं होगा। नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।