फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-56 के जंगल क्षेत्र में आग, कई पेड़ जलकर राख

विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर -56 के जंगल क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त कि चारों ओर धुआं फैल गया। साथ ही कई पेड़ भी जलकर राख हो गए। मामले की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। गनीमत रही कि आग से किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसा सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे का है। दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर -56 के जंगल क्षेत्र में आग लगी है। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने सेक्टर 56 चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक चारों तरफ से सील कर दिया। बताया जा रहा है मौके पर अब तक करीब 4 गाड़ियां पहुंच चुकी है। इस दौरान जंगल में स्थित कई पेड़ जलकर राख हो गए हैं। हालांकि आग किन कारणों से लगी है अभी तक साफ नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें