फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सामने शराब ठेके से 1.30 लाख रुपये व मोबाइल लूटा, डीवीआर भी ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सामने शराब ठेके से 1.30 लाख रुपये व मोबाइल लूटा, डीवीआर भी ले गए बदमाश माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। शहर के गोहाना रोड पर स्थित पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय व सीआईडी दफ्तर से चंद कदम दूर स्थित शराब ठेके से हथियारबंद बदमाश 1.30 लाख रुपये व मोबाइल लूट ले गए। देर रात चार-पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर पर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। पानीपत के गांव जाटल निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि वह आरआरबी एंड कंपनी के पुलिस लाइन के पास स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। रात करीब पौने 12 बजे वह ठेके पर मौजूद था। इसी बीच चार-पांच लडक़े हाथों में पिस्तौल व डंडे लेकर ठेके के अंदर घुस आए। उन्होंने अंदर आकर उस पर पिस्तौल तान दी और उसकी जेब से करीब 25 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही एटीएम कार्ड, डीएल व मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने गल्ले से 1.05 लाख रुपये भी निकाल लिए। उसके बाद बदमाश ठेके पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर निकालकर उसे भी साथ लेकर फरार हो गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार सुबह लूट  का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें