जींद। निम्नाबाद गांव निवासी निशान सिंह को पुलिस ने 501 ग्राम भुक्की के साथ काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निम्नाबाद गांव निवासी निशान सिंह नशीला पदार्थ बचेता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसके गांव में छापा मारा तो उसके पास से 501 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस निशान सिंह से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और किसको बेचने वाला था।