बुगरासी। कस्बे के गांव फरीदाबांगर में अज्ञात कारणों से एक किसान के दो बोंगे व दो बिटोरों में आग लग गई। किसान की झोपड़ी भी आग की चपेट में आने से राख हो गई। किसान का लगभग 15 हजार का नुकसान हुआ है।
गांव फरीदाबांगर निवासी किसान गजराज पुत्र काले के घेर में रखे बोंगे व बिटोरे में आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि रात के समय अचानक बोंगे में आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोग पानी लेकर आग बुझाने में लग गए। दो बोंगे व दो बिटोरे जलकर राख हो गए। साथ ही किसान की झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। किसान के अनुसार लगभग 15 हजार का नुकसान हुआ है।