अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र डा. सलमान अहमद को राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में रिसर्च ऐसोसिएट के चयन किया गया है।
उनके शोध पर्यवेक्षक प्रोफेसर शादाब खुर्शीद (कोआर्डीनेटर,सीडब्लूसी प्रोजेक्ट, इंटरडिसीप्लीनरी डिपार्टमेंट आफ रिमोट सेंसिंग) ने सलमान अहमद को बधाई दी और कहा कि उनका चयन एएमयू समुदाय के लिए हर्ष का विषय है।