फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव मतदान में सरकार का साथ देने वाले विधायकों की खिलाफत में रोड जाम

विज्ञापन
रामराय बस अड्डे पर जाम लगाते किसान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद। विधानसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के समर्थन में मतदान करने वाले विधायकों के खिलाफ नौगामा खाप ने वीरवार को रामराय गांव के बस अड्डे पर धरना देकर रोष जताया। इसके बाद किसान जींद में प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन तहसीलदार अजय सैनी ने वहीं पहुंच कर ज्ञापन ले लिया। किसान नेता प्रकाश लोहान राजपुरा ने बताया कि नौगामा खाप इसका विरोध करती है। साथ ही उन लोगों ने कहा कि जो विधायक सरकार के खिलाफ बोल रहे थे और मतदान सरकार के पक्ष में किया है उन्हें भी माफ नहीं किया जाएगा। किसानों ने कहा कि यदि ऐसे विधायक जनता के साथ हैं तो त्यागपत्र देकर जनता के बीच में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें