नरवाना में विवाद के दौरान चली ईंटें ।
- फोटो : Amar Ujala
नरवाना । महाशिवरात्रि के अवसर पर डीजे बजाने को लेकर दो समुयदायों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंटें चलीं। झगड़े में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाशिवरात्रि को श्रद्धालु हरिद्वार से कावड़ लाते हैं। श्रद्धालु कैंटरों में शिव के भजन भी चलाते रहते हैं। नरवाना क्षेत्र में कुछ श्रद्धालु कावड़ लेकर पहुंचे थे। साथ में डीजे भी बजा रहे थे। इस दौरान दो समुदायों में डीजे को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दोनों समुदाय के लोग घायल हो गए।