फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति सोच बदलने में हर कोई निभाए भूमिका : डीएसपी

विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरल केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी पुष्पा खत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि महिलाओं के प्रति सोच बदलने में हर कोई अपनी भूमिका निभाए। इस दौरान ऑनलाइन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को उनके हक दिलवाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि आज महिलाओं के मान-सम्मान के लिए उनके प्रति सोच बदलने की जरूरत है। कार्यक्रम में बेहतर लिंगानुपात वाले पांच गांवों की महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पहला पुरस्कार राजपुरा गांव को मिला। राजपुरा गांव की कुल आबादी 2653 है। इस गांव में एक साल में 14 लड़के और 25 लड़कियों ने जन्म लिया है। वहीं दूसरे स्थान पर निडाना गांव रहा, जिसकी कुल आबादी 4358 है। इस गांव में एक साल में 23 लड़कों व 40 लड़कियों ने जन्म लिया है। सीडीपीओ सुजाता ने कहा कि यह लोगों को सोच बदलने का ही परिणाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें