बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान में कूमल कर नगदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे किराना व्यापारी इमरान ने चोरी का पता चलने पर डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। व्यापारी इमरान ने बताया कि रात चोरों ने कूमल कर दुकान में रखे 12 हजार रुपये नगद, देशी घी के डिब्बे, सिगरेट व गुटके आदि चोरी कर लिए। व्यापारी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कारवाई की मांग की है।