जागररुकता रैली को हरी झंडी दिखाते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। बच्चों को शोषण से बचाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। डीएसपी पुष्पा खत्री और मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सहिता दुगार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाल कल्याण परिषद के सदस्य डॉ. नरेश जागलान ने कहा कि बच्चों को सामने वाले का मनोभाव व शारीरिक भाव जानने होंगे। उन्होंने कहा बच्चों को हर ऐसी घटना परिजनों को बतानी चाहिए, जिससे वे असहज महसूस करें।