फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया अस्थाई गोशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
बुलन्दशहर विकास खण्ड के गांव कुछेजा में गौशाला का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर विकास खंड के गांव कुछेजा का रविवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। साथ ही संरक्षित गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीएम रविन्द्र कुमार रविवार को गांव कुछेजा में ग्राम पंचायत द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। डीएम ने गोशाला में गोवंशों के लिए भूसा, चारा, पानी आदि के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गोशाला में 16 गोवंश संरक्षित पाए गए। व्यवस्था में कमियां पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय भूसा कक्ष में भूसा उपलब्ध पाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंशो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल की। गोशाला से सहभागिता योजना के अंतर्गत 19 गोवंशो को सुपुर्द किया गया है। इसके बाद उन्होंने अन्य ऑफस्क्रीन को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें