फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी अशोक कुमार की बहाली को लेकर भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
जींद से भाजपा विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अंबाला के निलंबित डीआईजी अशोक कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर उन्हें बहाल करने की मांग करते हुए सर्व समाज के बैनर तले शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्यतया स्वामी चंद्रानंद महाराज, सेवानिवृत्त निरीक्षक रोहताश सिंह व राजपाल, ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान विजय दलाल, अधिवक्ता सुमित व विकास, विजय, सचिन कंडेला, डॉ. रघुबीर सिंह, बबलू गोयल ,कुलदीप मल्होत्रा व रामफल श्रीराग खेड़ा आदि थे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि डीआईजी अशोक कुमार के खिलाफ अंबाला कैंट में दर्ज एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। ये सरासर गलत है। अशोक कुमार को निलंबित करने से सर्व समाज में रोष है। उन्होंने मांग की कि दर्ज एफआईआर को रद्द कर तुरंत डीआईजी अशोक कुमार को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें