फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के कारण रबड़ फैक्टरी में लगी आग, भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के कारण रबड़ फैक्टरी में लगी आग, भारी नुकसान माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित रबड़ फैक्टरी में ट्रांसफार्मर में हुए ब्लास्ट के बाद आग लग गई। अचानक सीढियों के पास रखे कच्चे माल में पहुंच गई। जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक रामनिवास ने बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र में गिरीराज रबड़ इंडस्ट्रीज के नाम से वी-बेल्ट बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। सोमवार देर रात अचानक फैक्टरी के अंदर लगाए गए ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। जिससे सीढिय़ों के पास रखे कच्चे मॉल में आग लग गई। रबड़ में आग होने के कारण अचानक बढ़ गई। कर्मियों ने आग लगी देखी तो काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। आग बढ़ती चली गई। जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामनिवास ने बताया कि आग लगने से उसे करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग के कारण दो मंजिला बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। उनका आरोप है कि बिजली निगम कर्मी ट्रांसफार्मर का सही समय पर रखरखाव करते रहे तो उन्हें नुकसान से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें