फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मेें घुसकर छेड़छाड़, मारपीट करने, सामान व नकदी चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एक कॉलोनी में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट करने, मोबाइल व एलसीडी समेत दस हजार रुपये चोरी करने के आरोप में महिला समेत कॉलोनी के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि वह रात को घर में सो रही थी। रात नौ बजे घर में कॉलोनी के बाला, गौरव, दीपक, काली, सलीम खान व महिला गंगा घुस आए। उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट भी की। इसके बाद उन्होंने घर में रखे दो मोबाइल, एलसीडी व दस हजार रुपये अपने साथ ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें