हिसार जिले के राजथल गांव के पास स्कूल बस और कार की टक्कर में रामराय गांव निवासी नारनौंद थाने में तैनात हवलदार नरेंद्र की मौत हो गई। कार से टकराने के बाद बस पेड़ से टकरा गई। इसमें तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसा जींद-हिसार सीमा पर राजथल गांव के पास हुआ है। शव को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया है। बच्चे खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।