फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरियर मार्केट की पांच दुकानों के ताले टूटे, एटीएम तोड़कर चोरी का किया प्रयास

विज्ञापन
कुरियर मार्केट, जहां की पांच दुकानों के ताले टूटे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर थाना कर पास कुरियर मार्केट में वीरवार रात को 5 दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने 18 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा पीएनबी की एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। लोगों ने कहा कि जब वे सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि करीब 5-6 दुकान, जिनमें श्री साई कंप्यूटर टाइपिंग, अंजनी कुरियर सर्विस, डॉल्फिन कुरियर सर्विस, पूजा नमकीन भंडार एवं कृष्ण लाल एकाउंट्स के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उन्हें एक व्यक्ति दुकानों के ताले तोड़ता नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिटी थाना प्रभारी डॉ. सुनील मौके पर पंहुचे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें