नरवाना में एफसीआई गोदाम, जहां सीबीआई की जांच चल रही है।
- फोटो : Amar Ujala
जींद। सीबीआई की टीम शुक्रवार सुबह नरवाना स्थित एफसीआई के गोदाम में जांच करने पहुंची। दोपहर तक जांच जारी रही। शुक्रवार तड़के ही सीबीआई अधिकारियों की टीम गोदाम पर पहुंची और गोदाम के गेट को बंद कर दिया। इसके बाद न किसी को गोदाम के अंदर जाने दिया गया और न ही बाहर आने दिया गया। कोई भी एफसीआई अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है।