26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर जिले के किसानों में जोश है। इसको लेकर रविवार को हजारों लोग ट्रैक्टर के साथ दिल्ली रवाना हुए। जींद में नए बाईपास से कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने ट्रैक्टरों को रवाना किया। दिल्ली जाने वाले किसानों ने कहा कि दो महीने से किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही। ऐसे में अब दिल्ली में ताकत दिखाई जाएगी।